इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि मध्यपूर्व में तानाशाही सरकारों के पतन के करण अमरीका और ज़ायोनी शासन के घटकों का अंत होता जा रहा है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने मंगलवार की शाम तेहरान में कहा कि मध्यपूर्व तथा अफ़्रीक़ा में हर तानाशाह का पतन क्षेत्र में अमरीका के एक मोर्चे का अंत है। रामीन मेहमान परस्त ने अरब देशों की क्रान्तियों पर अमरीका की बौखलाहट का हवाला देते हुए कहा कि क्रान्तियों की सही मार्ग से विचलित करने की अमरीका की चेष्टा निरर्थक है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने वाशिंग्टन में सऊदी अरब के राजदूत की हत्या की योजना में ईरान के लिप्त होने के निराधार अमरीकी आरोप के बारे में कहा कि अमरीका के भीतर कराए गए सर्वेक्षण में भी 67 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि यह आरोप स्वीकार करने योग्य नहीं है।

समाचार समाप्त

........

166